फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devlok descended in the city of Pandavas, took a holy dip in Ganga.

Meerut News: पांडवों की नगरी में उतरा देवलोक, गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Devlok descended in the city of Pandavas, took a holy dip in Ganga.
गंगा घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। पांडवों की वैभवशाली राजधानी रही हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार को गंगा के तट से लेकर मंदिर, कुंड, तालाब और घरों में अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली मनाई गई। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की सुबह श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। वहीं, शाम के समय गंगा की लहरों पर ऐसा मनोरम दृश्य था, मानों साक्षात देवलोक उतर आया हो। ऐसा भव्य नजारा हस्तिनापुर से लेकर गंगा घाट तक दिखाई दिया।
विज्ञापन

दीपाें की जगमग, झालरों की टिमटिमाती रोशनी, गीत-संगीत की धमक और आतिशबाजी की चमक, फूलों से सजे मंदिर, घाट, चटकीले रंगों से बनी मनोहारी रंगोलियां, घरों से लेकर गंगा के तट तक आस्था का अपार सैलाब और प्राचीन संस्कृति का यह नजारा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि हस्तिनापुर का वैभव देखने से लग रहा था कि मानों स्वयं देवता धरा पर आ रहे हों। पतित पावनी मोक्षदायिनी गंगा नदी के जगमगाते घाट और सांस्कृतिक छटा से गंगा की लहरों पर अर्पित दीपों की लड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था। इस नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा किनारे पर मौजूद थे। इन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मोक्ष की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मखदूमपुर गंगा घाट, बूढ़ी गंगा घाट सहित द्रौपदी घाट, प्राचीन जयंती माता मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्वेतांबर मंदिर, जंबूदीप तीर्थ आदि दर्जनों स्थान भव्य रूप से दीपमाला और लड़ियों से सजाए गए थे। (संवाद)



देव दीपावली पर अर्पित किए दीप
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इसके चलते महाभारत कालीन ऐतिहासिक भूमि में बड़े मेलों का भी आयोजन होता है। मखदूमपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की शाम श्रद्धालुओं ने अपने-अपने देवताओं को दीप अर्पित किए। घाट पर हजारों दीपों के रोशन होते ही देव दीपावली का महोत्सव परवान चढ़ गया।

गंगा घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

गंगा घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed