फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development proposals unanimously approved at the municipal board meeting.

Meerut News: पालिका बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

Wed, 09 Sep 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Development proposals unanimously approved at the municipal board meeting.
नगर पालिका बोर्ड बैठक में उपस्थित पालिका चेयरमैन, ईओ व सभासद। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े 21 प्रमुख प्रस्तावों सहित निर्माण व विकास से संबंधित अन्य कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
तहसील रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कम्युनिटी हॉल में हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व संचालन ईओ कृष्णकांत मिश्रा ने किया। बैठक में 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक के आय-व्यय और बजट का अनुमोदन किया गया। शहर की सफाई व्यवस्था को रफ्तार देने के लिए तीन टाटा एस वाहन, संकरी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए 10 ई-रिक्शा, एक लोडर, एक सड़क स्वीपर मशीन और 15वें वित्त आयोग से खरीदी गई हाइड्रोलिक एक्सकेेवेटर मशीन के परिवहन के लिए ट्रॉली खरीदने पर मुहर लगी। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को बेहतर बनाने, सफाई वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने, आबादी वाले क्षेत्रों में खुले नालों को ढकने, पेड़ों की छंटाई के लिए इलेक्ट्रिक मशीन, बैरिकेड, छह सीटर एक मोबाइल टॉयलेट और छह पोर्टेबल टॉयलेट खरीदने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूरे नगर में आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे और पीएडी सिस्टम लगाने पर सहमति बनी। नगर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए मोबाइल लाइट की मरम्मत, नया जनरेटर सेट खरीदने, जीआईएस सर्वे कराने और स्टॉर्म ड्रेन व सड़क डायरेक्टरी तैयार कराने का प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही लावारिस कुत्तों से राहत के लिए डॉग कैचर खरीदने पर विचार किया गया। सभासदों द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों और तहसील दिवस व आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों के आधार पर निर्माण कार्य कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सभासदों ने स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में सभासद दयावती, अवजीत चौहान, नीरज खटीक, अनुज कुमार, मुकेश, सलीम, शहजाद, राजेंद्र चौहान, नामित सभासद अलकनंदा, अक्षत शर्मा, बाबूराम प्रजापति व अर्जुन काली सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed