फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Despite opposition from the police, SP leaders held a tractor rally

पुलिस के विरोध के बावजूद सपा नेताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Despite opposition from the police, SP leaders held a tractor rally
पुलिस के विरोध के बावजूद सपा नेताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

दौराला। सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा और सपा नेता विनित भराला ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाली। पुलिस ने दौराला में नेताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके।
सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक योगेश वर्मा को पल्लवपुरम में उनके आवास पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह क्षेत्र में पहुंच गए। सपा नेता विनित भराला सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दौराला पहुंचे। जहां से सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा समर्थकों के साथ सरधना तक पहुंचे।
विज्ञापन

अतुल प्रधान और योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा की ये दमनकारी नीति नहीं चलेगी। किसान अब जागरूक हो गया है। पुलिस ने कई स्थानों पर रैली रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेताओं ने रैली निकालकर किसानों के पक्ष में होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली भराला गांव से इकलौता पनवाड़ी, समौली, अख्तियारपुर, दौराला और सिवाया गांव से होते हुए सरधना पहुंची। सपा नेताओं ने कृषि कानून वापस लेने की मांग रखी। इस दौरान अहसान, नितिन कटारिया, विपिन भड़ाना, डॉ. अनमोल आदि रहे। वहीं अतुल प्रधान व योगेश वर्मा को मवाना में पुलिस ने रैली नहीं निकालने दी। इसके बाद वह गांव सठला पहुंचे और वहां रैली निकाली। सपा नेता निर्मित यादव ने कृष्णपाल यादव आदि के साथ सीना, हुमायूंपुर, अकबरपुर गढ़ी, मीवा में ट्रैक्टर रैली निकाली। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कासिम जैदी ने मीवा, मटौरा, अकबरपुर गढ़ी में ट्रैक्टर रैली निकाली।
कोई हिरासत में तो कोई नजरबंद किया
मवाना/खरखौदा/सरधना/फलावदा/बहसूमा। सपा नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस से तीखी झड़प हुई। सपा नेता विपिन मनोठिया वाल्मीकि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि व सपा नेता दीपक गिरी को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद रखा।
खरखौदा में पुलिस ने सपा नेता ओमपाल गुर्जर को 26 जनवरी की सुबह कई समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। शाम को मुचलका पाबंद कर छोड़ा।
सरधना में सपा नेता एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी व सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। फलावदा क्षेत्र के गांव महलका से सपा कार्यकर्ता सैयद ईसा, शाही अब्बास, रिजवान रिजवी, शहजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें शाम को रिहा किया। बहसूमा क्षेत्र में पुलिस ने सपा नेता सुदेशपाल, जहीर अहमद को हिरासत में लिया।

कृषि कानून वापस लेने की मांग
परीक्षितगढ़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हरिभूषण खटीक के नेतृत्व में समर्थकों ने आधा दर्जन गांवों में ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। रैली गांव पूठी, ऐंची कला, ऐंची खुर्द, खाई खेड़ा, बढ़ला आठ, बढ़ला बारह, अहमदपुरी में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली में मुमताज आलम, मनीष गुर्जर, मोहित गुर्जर, राजू वर्मा, सोहेल राजपूत, वीर सिंह गुर्जर, भूरे गुर्जर, नीटू गुर्जर, अमित त्यागी, मनोज त्यागी, शौकीन, नवाब, शाहरुख, अंकुर प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed