फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   despite of ministers order there is no sufficient eletricity available

मंत्री के आदेश के बावजूद नहीं मिल रही पूरी बिजली

Sat, 13 Jun 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
despite of ministers order there is no sufficient eletricity available
मेरठ। ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए भरपूर बिजली आपूति के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। फाल्ट और मेंटिनेंस के नाम पर सुबह से रात तक बिजली काटी जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश दिए थे। उन्होंने ऊर्जा निगम अधिकारियों को गर्मी आने से पहले सिस्टम दुरुस्त करने की हिदायत दी थी। हालांकि शहर से लेकर गांव तक मंत्री के आदेश का असर दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में भी फाल्ट और लाइन मेंटिनेंस के नाम पर जमकर बिजली काटी जा रही है। वहीं, देहात में 16 घंटे बिजली का आदेश महज घोषणा बनकर रह गया है। ये हाल तब है जब नलकूप और गांव की लाइन अलग-अलग कर दी गई हैं। शुक्रवार को लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, नौचंदी, कंकरखेड़ा, लेडीज पार्क, मोहनपुरी, इंदिरा चौक, रेलवे रोड, पुराना आरटीओ, बेगमपुल, सदर, अमन विहार, रामलीला ग्राउंड, एमईएस, शारदा रोड, टीपी नगर आदि बिजलीघर क्षेत्रों में कई बार बिजली के झटके लगे। इस बारे में अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बरसात के सीजन को देखते हुए कुछ जगह लाइनों तक पहुंचे पेड़ों की छंटाई की जा रही है। इसकी वजह से शटडाउन लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed