फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM said that officers who suppressed file of corrupt will go to jail retaliated on statement of Madani

मेरठ में बोले मौर्य : भ्रष्टाचारियों की फाइल दबाने वाले अफसर भी जाएंगे जेल, मदनी के बयान पर बड़ा पलटवार

Thu, 03 Nov 2022 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Nov 2022 12:10 AM IST
सार

MEERUT पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के तेवर अलग ही दिखे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की फाइल दबाने वाले अफसर भी जेल जाएंगे। वहीं मदनी के बयान पर बड़ा पलटवार किया।

विज्ञापन
Deputy CM said that officers who suppressed file of corrupt will go to jail retaliated on statement of Madani
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में नगर निगम के निर्माण विभाग के इंजीनियरों द्वारा सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला बुधवार को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। शासन स्तर पर जिन लोगों ने निगम के भ्रष्टाचारी इंजीनियरों की फाइल दबाई हुई है, उनको भी जेल जाना पड़ेगा। वहीं मीडियाकर्मी ने अरशद मदनी के बयान को लेकर केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मदरसों की आड़ में कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मदरसों की जांच को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मदरसों का सर्वे बेहतरी के लिए कराया जा रहा है।  

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचारी इंजीनियर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इस पर मीडिया ने भी सवाल उठाए। मौर्य ने कहा कि ऐसे लोगों के घर तक भी योगी का बुलडोजर जाएगा। उन्होंने कहा कि जब इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार की पुष्टि हो चुकी है और नगरायुक्त भी शासन को रिपोर्ट भेज चुके हैं तो अब उनको कोई नहीं बचा पाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी ही नहीं पूरा देश विकास के पथ पर है। विकास में अवरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में पूरे उप्र में भाजपा का परचम लहराएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने खतौली विधायक विक्रम सैनी के बारे में रालोद मुखिया जयंत चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है। न्यायालयों से जुड़े मामलों में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित माहौल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में करोड़ों का नुकसान: मिल में लगी भयंकर आग, एक कर्मचारी की जलकर मौत, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें

Deputy CM said that officers who suppressed file of corrupt will go to jail retaliated on statement of Madani
मेरठ आए थे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

यूरोप की तर्ज पर होगा सड़कों का निर्माण
यूरोप की एफडीआर टेक्नोलॉजी यानी पुरानी सड़क की निर्माण सामग्री से ही प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा।  इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ही नहीं बल्कि आईआईटी रुड़की की भी मुख्य भूमिका होगी। केमिकल, सीमेंट और मिट्टी के मिश्रण से सड़क बनाने की सामग्री तैयार होगी।  यूरोप और जापान की मशीनों से नई टेक्नोलॉजी की सड़क बनेंगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर इसकी तैयारी कर चुके हैं।

सर्किट हाउस परिसर के एनेक्सी भवन में आरईएस विभाग के इंजीनियरों के साथ बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से कम खर्च में मजबूत सड़क बनेंगी। देहात में प्रधानमंत्री सड़क योजना की तीन मीटर चौड़ी सड़कों को पांच मीटर चौड़ा और एक फीट मोटाई करनी है। उन्होंने कहा कि यूरोप की तर्ज पर सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाए। उन्होंने आगरा, मैनपुरी और हापुड़ में बनाई गई सड़कों का उदाहरण भी दिया। बैठक में अधीक्षण अभियंता देवेंद्र बालियान, अधिशासी अभियंता उमेश त्यागी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Deoband: मायावती का संदेश लेकर उलमा के बीच पहुंचे इमरान मसूद, मुस्लिमों से बड़ी अपील, पढ़िए पूरा अपडेट
 

पहाड़ और नदियों से नहीं लानी पड़े निर्माण सामग्री 
इस तकनीक से निर्माण के चलते पहाड़ और नदियों से निर्माण सामग्री नहीं लानी होगी। विदेशी केमिकल, सीमेंट और स्थानीय मिट्टी से सड़क निर्माण सामग्री तैयार होगी। इसकी गुणवत्ता की जांच आईआईटी रुड़की की लैब में होगी। इसके बाद ही यूरोप की तर्ज पर उप्र के सभी जनपदों में सड़कें बनायी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान

सहायक अभियंता संघ ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन 
मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के इंजीनियरों का प्रमोशन सिविल वर्ग में न किए जाने की मांग को लेकर सहायक अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। सहायक अभियंता निशुमान, फतेह चंद, विपिन चौधरी,  रोहित, प्रशांत पाल, अमित सहित अन्य ने कहा कि अगर सरकार दूसरे वर्ग के इंजीनियरों का प्रमोशन सिविल वर्ग में करती है तो सिविल वर्ग के इंजीनियरों के साथ अन्याय होगा। इसके अलावा लिपिक वर्ग के सुनील आदि ने डिप्टी सीएम से कहा कि अन्य विभागों की तर्ज पर लिपिकों की पदोन्नति जेई के पद पर की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed