डिप्टी सीएम ने लांच किया अमर उजाला माई सिटी ऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला मेरठ संस्करण ने बुधवार को अपना माई सिटी ऐप लांच कर दिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसे मेरठ में लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह ऐप मेरठ के लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ऐप में मेरठ से जुड़ीं तमाम जानकारियों के अलावा ताजातरीन खबरों और वीडियो का भंडार है, जिनसे मेरठ के बाशिंदे एक क्लिक पर रूबरू हो सकेंगे।
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में ऐप लांच करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस ऐप से मेरठ के बाशिंदें तमाम नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। ऐप को लांच करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने काफी देर तक बारीकी से इसका अवलोकन किया। कहा कि ये ऐप रोजमर्रा की जिंदगी के लिए अति उपयोगी है। इसमें एडवांस फीचर्स डाले गए हैं। न केवल खबरें पढ़ सकते हैं बल्कि वीडियो भी देख सकते हैं। उन्होंने बधाई दी कि लोकप्रिय अखबार अमर उजाला ने अब मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल जगत में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस ऐप को डाउनलोड कर इसकी खूबियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
अमर उजाला का माई सिटी ऐप लांच
एक क्लिक पर यदि यह पता चले कि शहर में अस्पताल कहां कहां है और जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल किस नंबर पर करनी चाहिए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। बुधवार को अमर उजाला के माई सिटी ऐप को लांच करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ यूं उद्गार व्यक्त किए। कहा कि माई सिटी ऐप न केवल एक मित्र है बल्कि शहर का दर्पण भी है।
बुधवार को माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माई सिटी ऐप लांच किया। उन्होंने इसकी खूबियों को परखा। ऐप में यह सब है कि शहर के अस्पताल कहां कहां हैं। इसमें फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर, जिम की जानकारी के अलावा कौन-कौन सी मूवी कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है। यह सब ऐप में रहेगा। इसमें आप फिल्म का रिव्यू भी पढ़ सकेंगे। इसके अलावा शहर में सभी होटलों की जानकारी फोन नंबर समेत और शापिंग में डिस्काउंट कहां-कहां मिल रहा है। कहां नौकरी के लिए वेकेंसी है। बस या टैक्सी शहर में कहां से कहां के लिए मिलती है यह सब जानकारी इस पर हैं। इसके अलावा शहर से जुड़ी विभिन्न अन्य जानकारियां आपको एक क्लिक में मिल सकेंगी। सभी खूबियों को देखने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह ऐप बदलते जमाने का ऐप है। सभी को इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए। इस मौके पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सरधना विधायक संगीत सोम, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, आईआईएमटी के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, हर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
परेशानी में हो तो याद करें इस ऐप को
परेशानी में हो तो याद करें इस ऐप को
यदि आप किसी परेशानी में हैं और आपके मोबाइल में यह ऐप है तो आप तत्काल इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मसलन, पुलिस कंट्रोल रूप से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस ऐप में हैं। इसका आप तत्काल यूज करें। इसके अलावा इमरजेंसी होने, दुर्घटना पर सबसे निकट अस्पताल कहां मिलेगा यह जानकारी ऐप से ले सकते हैं। रूट चार्ट भी इस पर मौजूद है। साथ ही इसकी खूबी यह भी है कि इस पर आप मेरठ के अलावा बनारस, आगरा, शिमला, कानपुर, लखनऊ, देहरादून और चंडीगढ़ का ई पेपर भी तत्काल खोलकर पढ़ सकते हैं।
बता दें कि इस ऐप में मेरठ के सभी अस्पतालों की जानकारी के अलावा पुलिस और ट्रांसपोर्ट (रेलवे, बस स्टेशन, लोकल बस टर्मिनल, टैक्सी ऑपरेटर्स) से संबंधित सभी जानकारी फोन नंबर समेत उपलब्ध हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर MY CITY टाइप करें। दूसरे नंबर पर अमर उजाला माई सिटी ऐप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर ऐप स्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/