फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave the mantra of Mission 2024 to the councilors

मेरठ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब टेक रहे मत्था

Sat, 30 Sep 2023 08:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Sep 2023 08:03 AM IST
सार

परतापुर बाईपास स्थित होटल में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद के मेयर-पार्षदों के पार्षद प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में मिशन 2024 के लिए पार्षदों को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब माथा टेक रहे हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya gave the mantra of Mission 2024 to the councilors
मंच से बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बाद शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिशन 2024 के लिए पार्षदों को जीत का मंत्र दिया। मौर्य ने पाठ पढ़ाया कि वार्डों से ही जीत का गणित बनेगा। ऐसे में उन सभी पर बहुत कुछ दारोमदार है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर घर तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। लोगों से निरंतर संवाद करें। उन्होंने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा इस जगह ऐसे ही नहीं पहुंची है, इसके पीछे बड़ा त्याग है। ऐसे में ऐसे कार्य न करें, जिससे पार्टी की छवि खराब हो।

विज्ञापन

शुक्रवार को परतापुर बाईपास स्थित होटल में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद के मेयर-पार्षदों के पार्षद प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हमारे महापौर व पार्षदों ने नगर निगम में विजयी होकर नया इतिहास रचा है। ये पार्षदों की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत है।
 

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि आप सभी लोग प्रशिक्षित होकर अपने वार्डों को विकसित करें। आपका वार्ड सबसे सुंदर व विकसित हो, ये आपकी प्राथमिकता में होना चाहिए। प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होकर सरकार की योजनाओं को अपने वार्ड तक लेकर जाएं। विपक्षी दलों के पास न कोई नेता है और न कोई नीति है। वे देशहित में किए गए कार्य का विरोध करने मात्र रह गए हैं।
 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। पश्चिम क्षेत्र के चारों निगम को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा का लक्ष्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। अभी नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ है, नए संसद से नए भारत बनने का शंखनाद हुआ है। आप सभी पार्षद इस प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षित होकर अपने वार्डों को विकसित करने का संकल्प लें और आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं।
 

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि वार्डों में प्रशिक्षित होकर आप सभी आयाम स्थापित करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में ये रहे मौजूद 
प्रशिक्षण वर्ग के समापन में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय महांमत्री विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, प्रशिक्षण वर्ग सयोजक मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा मौजूद रहे।

जन प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था में लगे पदाधिकारी महामंत्री महेश बाली, राजकुमार सोनकर, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, आवास व्यवस्था में विनोद चौधरी, मीडिया व्यवस्था में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सभागार सज्जा में उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल भोजन व्यवस्था में सुनील अग्रवाल सुनील चड्डा, अंकित सिंघल वाहन व्यवस्था में रॉबिन गुर्जर, सुरक्षा व्यवस्था में आयुष चपराना व रवीश अग्रवाल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed