फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema is angry with bhaiyyaji joshi rss statement on Ram temple issue

राम मंदिर मुद्दे पर भैयाजी जोशी के बयान से देवबंदी उलमा नाराज, कही ये बड़ी बात

Sat, 03 Nov 2018 07:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema is angry with bhaiyyaji joshi rss statement on Ram temple issue
deoband

संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी के मंदिर निर्माण को लेकर वर्ष 1992 की तरह आंदोलन किए जाने वाले बयान पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार इसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करे। क्योंकि इस तरह के बयान मुल्क में नफरत फैलाने और माहौल को खराब करने वाले हैं। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि जिस तरह वर्ष 1992 का काम निंदनीय था। उसी तरह का फिर से इरादा रखने वाले और उसका एलान करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद, राम जन्मभूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है तो फिर लगातार मुल्क का माहौल खराब करने वाली बयानबाजी क्यों की जा रही है। मुसलमानों ने हमेशा से कहा कि इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला होगा वो उन्हें स्वीकार होगा। लेकिन दूसरा पक्ष लगातार कोर्ट और सरकार पर दबाव बनाने के लिए गलत बयानबाजी कर रहा है। जिसका अदालत और सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। 
विज्ञापन


मुफ्ती अरशद ने कहा कि सरकार का काम है की मुल्क में अमन-चैन कायम रहे। लेकिन नफरत का जहर घोलने वाले लोग लगातार कोशिश में हैं कि इस भाईचारे को समाप्त किया जाए। जिसके बारे में अदालत और सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि अगर संघ फिर से 1992 जैसे आंदोलन को दोहराता है तो यह सरासर गलत होगा। जिस तरह मुल्क का मुसलमान सुप्रीम कोर्ट के फैसला का इंतजार कर रहा है उसी तरह दूसरे पक्ष को भी शांति के साथ निर्णय का इंतजार करना चाहिए। गलत बयानबाजी कर मुल्क के माहौल को खराब करने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। यह अदालत की भी तौहीन है। इसलिए अदालत को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed