फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: several injured in bloody conflicts in two parties after a minor issues

देवबंद: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सोलह घायल, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Apr 2019 07:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Deoband: several injured in bloody conflicts in two parties after a minor issues
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : saharanpur news

परौली गांव में रविवार को एक किसान के खेत में पानी घुसने के विरोध में दो पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इसमें जमकर हथियार चले, पथराव और फायरिंग तक की गई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 16 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल स्थिति को संभाला तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव परौली का किसान सेठपाल रविवार को अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान पानी पड़ोसी किसान सुरेश के गेहूं की फसल में घुस गया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में सेठपाल पक्ष के नेपाल, अंकित, प्रेम, आशीष, मित्रपाल जबकि सुरेश पक्ष के करेशन, वाणी, मिंटू, अमित, नंदू, मनोज, मनमोहन सहित दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही सीओ अजेय शर्मा और कोतवाल कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ परौली गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने झगड़ रहे लोगों को शांत करते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं, सीएचसी में भर्ती घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के करीब नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed