फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband new fatwa issued after wearing brilliant and glowing burqes of Muslim women

चुस्त व चमक दमक-वाले बुर्के पहनने पर देवबंद का नया फतवा जारी

Wed, 03 Jan 2018 08:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 03 Jan 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Deoband new fatwa issued after wearing brilliant and glowing burqes of Muslim women
मुस्लिम महिलाओं के लिए नया फतवा जारी

दारुल उलूम ने एक फतवे में मुस्लिम महिलाओं के चुस्त और चमक दमक वाले बुर्के पहनने को सख्त गुनाह और नाजायज बताया है। इसमें उन्होंने औरत को छिपाने की चीज होने का तर्क दिया है और बे जरूरत घर से नहीं निकलने की सलाह दी है। मुफ्तियों का कहना है कि पर्दे के नाम पर ऐसा बुर्का पहनकर घर से निकलना जायज नहीं है जिसकी वजह से किसी अजनबी मर्द की निगाहें उसकी तरफ आकर्षित हों।

विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम छात्रा ने कृष्ण बन पढ़े गीता के श्लोक, देवबंद ने कहा इस्लाम विरोधी
विज्ञापन


दारुल उलूम के फतवा विभाग के मुफ्तियों से देवबंद के एक शख्स ने सवाल किया था कि मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐसा बुर्का पहनना कैसा है जिसमें महिलाओं के शरीर के अंग जाहिर होते हैं या फिर चमक दमक वाला बुर्का पहनकर बाजार जाना कैसा है जिसकी वजह से अजनबी मर्दों की निगाहें उनकी तरफ आकर्षित हों?। इसके जवाब में इफ्ता विभाग के मुफ्तियों की खंडपीठ ने कहा कि जब कोई औरत घर से बाहर निकलती है तो शैतान उसे घूरता है। इसलिए मोहम्मद साहब ने कहा है कि औरत छिपाने की चीज है। इसलिए बे-जरूरत औरत को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन अगर जरूरत के हिसाब से घर से निकलना पड़े तो उसे चाहिए कि वह ढीला लिबास पहनकर जाएं ताकि उसके शरीर के अंग छिपे रहें। चुस्त व तंग बुर्का या लिबास पहनकर घर से बाहर निकलना और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना जायज नहीं है। मुफ्तियों ने यह भी कहा कि चमक दमक वाला बुर्का पहनकर बाहर निकलना भी जायज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed