मुस्लिम छात्रा ने कृष्ण बन पढ़े गीता के श्लोक, देवबंद ने कहा इस्लाम विरोधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत गीता के संस्कृत श्लोक गायन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली आलिया खान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देवबंदी मुफ्ती ने उसके गीता श्लोक पढ़ने और कृष्ण रूप धारण करने को इस्लाम विरोधी बताया है। उसे 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सम्मानित किया था। उसे 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया था। उसने कृष्ण की वेशभूषा भी धारण की थी। सोमवार को मेरठ के सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में हुए सम्मान समारोह में भी वह कृष्ण वेश में मौजूद रही।
पढ़ें : हैप्पी न्यू ईयर के जश्न में डूबा शहर, बेली डांस पर मचाया धमाल, देखिए तस्वीरें
दारुल उलूम के ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी ने आलिया के इस रूप पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसलमान बच्ची या बच्चे का जो स्कूल के छात्र हैं, ऐसे रूप को इख्तियार करना जो इस्लाम के मुखालिफ हैं वह शिर्क (अल्लाह के अलावा किसी दूसरे मजहब को मानना) कहलाता है। इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। इस कारण अगर किसी छात्रा ने गीता के शब्द और श्लोक पढ़े हैं और कृष्ण का रूप इख्तियार किया है तो शिर्क जैसी बात है। ऐसी ड्रामों में और कार्यक्रमों में मुसलमान बच्चों को शामिल ना करें जो उनके मजहब के खिलाफ हो। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब टीवी सीरियल सिया के राम में दानिश खान हनुमान का रोल कर सकते हैं तो आलिया के गीता पढ़ने पर कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हो रही है।
पहले हिंदुस्तानी हूं : आलिया
आलिया ने कहा कि वह पहले हिंदुस्तानी है। गीता पाठ करके उसने अपने धर्म का त्याग नहीं किया है। जो लोग इसे मुद्दा बनाकर राजनीति करना चाहते हैं वह मुस्लिम समाज के लिए अलग से विद्यालय खुलवाएं। मुझ पर अपनी राय देने से पहले शाहरुख खान, सलमान खान, अली जफर, गीता गर्ल मरियम पर भी अपनी राय दें। गीता धार्मिक किताब नहीं है। वह कर्म ज्ञान देती है। जैसे हमारे यहां नेकी कर दरिया में डाल। यही गीता सिखाती है। मैंने ज्ञान के लिए इसका पाठ किया है। ज्ञान हम किसी भी धर्म के ग्रंथ से ले सकते हैं। ग्रंथ हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाते हैं। मैंने वहीं किया है। रूप धारण करने से मेरा मजहब नहीं बदल जाता। मुझे इस तरह की राजनीति में न घसीटें। मुझे पढ़ने दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/