फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband, Muslim women says they will not accept triple talaq bill

मुस्लिम महिलाएं बोली- किसी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगे तीन तलाक बिल

Fri, 04 Jan 2019 04:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Jan 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Deoband, Muslim women says they will not accept triple talaq bill
तील तलाक बिल के विरोध में मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा में पेश होने वाले तीन तलाक बिल को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने हकूक-ए-तहफ्फुज ख्वातीन मंच के बैनर तले पैदल मार्च निकालकर इसका पुरजोर विरोध किया। महिलाओं ने साफ कहा कि ट्रिपल तलाक बिल को मुस्लिम महिलाएं किसी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को ईदगाह रोड स्थित पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में एकत्र हुई मुस्लिम महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा के बाद राज्यसभा में पेश किए जाने वाले ट्रिपल तलाक बिल को लेकर सख्त नाराजगी का इजहार किया। महिलाओं ने इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला और साफ कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्यसभा में बिल को पास भी करा लेती है तो भी मुस्लिम महिलाएं इस बिल को किसी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगी।

विज्ञापन

वहीं हकूक-ए-तहफ्फुज ख्वातीन मंच की अध्यक्ष सबा हसीब सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं जबरन तीन तलाक बिल को थोपना चाह रही है। जब देश की करोड़ों महिलाएं इस बिल का लगातार विरोध कर रही हैं तो फिर सरकार हठधर्मी पर क्यों अड़ी हुई हैं। सरकार शरीयत और मुस्लिम महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबा ने कहा कि इस्लाम धर्म को मानने वाले शरीयत के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारते हैं और भारतीय संविधान ने उन्हें इसकी पूरी आजादी दी हुई है। लेकिन सरकार लगातार शरीयत में हस्तक्षेप कर मुस्लिम विरोधी होने का सबूत दे रही है। 

रुबीना शहजाद ने कहा कि शरीयती मामलों को लेकर मुस्लिम महिलाएं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और उलमा के साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई हैं और वह उसी के फैसले को मानेंगी। क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि बोर्ड और उलमा से बेहतर उनकी रहनुमाई कोई नहीं कर सकता। इसलिए सरकार अगर राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पास भी करा लेगी तो भी मुस्लिम महिलाएं इस बिल को नहीं मानेंगी। इस मौके पर शबीना जकी, शबीना सफ्फान, सबा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed