फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: Hunger strike of seekers ends on third day, assurance given to complete temple construction work

देवबंद: साधकों की भूख हड़ताल तीसरे दिन समाप्त, मंदिर निर्माण कार्य पूरा कराने का दिया आश्वासन

Thu, 15 Oct 2020 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Oct 2020 07:51 PM IST
सार

- विधायक व अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरू ने अधिकारियों के साथ की वार्ता
- नवंबर माह में अधूरा निर्माण पूरा कराने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
Deoband: Hunger strike of seekers ends on third day, assurance given to complete temple construction work
hunger strike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद में मेला गेट पर श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के साधकों का अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरू स्वामी दीपांकर महाराज के प्रयास से समाप्त हो गई। साधकों को मंदिर गेट का निर्माण कार्य नवंबर में जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिलाकर जूस पिलाकर धरनास्थल से उठाया। 

विज्ञापन


श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में होने के विरोध में श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम के साधक मंगलवार से मेला गेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरू स्वामी दीपांकर महाराज ने मौक पर जाकर अधिकारियों से बात की और कार्य को जल्द पूरा कराने को निर्देशित किया। नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा नवरात्रों के उपरांत अधूरा निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अभिषेक त्यागी, अरुण गुप्ता, विकास त्यागी, आशीष शर्मा, अर्जुन सिंघल, अजय गर्ग, अभिषेक मित्तल, श्याम चौहान, आलोक खटीक, ईशान गोड, अमित त्यागी, डॉ उपेंद्र गुर्जर,  नीटू त्यागी, राजेश अनेजा आदि रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed