फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration against Bangladesh in Collectorate

Meerut News: बांग्लादेश के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against Bangladesh in Collectorate
मेरठ। बांग्लादेश में हिंदू, सिख, बौद्ध धर्म के लोगों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। अभी कुछ दिन पहले कई संगठनों ने कमिश्नर पर आंदोलन किया था। बुधवार को भी कई संगठनों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि बांग्लादेश से भारत को सभी रिश्ते खत्म कर लेने चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू स्वाभिमान परिषद के अध्यक्ष पंडित अमित भारद्वाज, गुरु गोरखनाथ कामधेनू गोरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने संयुक्त रूप से एक ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में यह सब अत्याचार बंद होने चाहिए। धर्म संस्कृति संगम के पदाधिकारी डाॅ. सौरभ त्यागी, देवेंद्र, रोहित, चंदन आदि ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू ही नहीं, बौद्ध, सिखों पर भी अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए भारत को सख्त निर्णय लेना चाहिए। धर्म संस्कृति संगम ने भी प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed