फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to return the auction security amount

Meerut News: नीलामी की जमानत राशि वापस दिलाने की मांग

Fri, 22 Nov 2024 03:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Demand to return the auction security amount
सरधना (मेरठ)। काेतवाली में मार्च माह में कोर्ट के आदेश पर मुकदमाती व लावारिस वाहनों की हुई नीलामी के मामले में ठेकेदार ने जमानत धनराशि जब्त होने पर डीएम से शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में ठेकेदार ने बीमारी का हवाला देते हुए जमानत धनराशि वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर निवासी अतुल कुमार त्यागी ने बताया कि सरधना कोतवाली में दो मार्च को वाहनों की नीलामी हुई थी। इसमें 75 मुकदमाती व लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई थी। अतुल की कान्हा स्क्रैप फर्म ने 13 लाख एक हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर नीलामी छुड़ाई थी। दो लाख रुपये जमानत राशि जमा की थी। पीड़ित ने बीमारी का हवाला देते हुए बताया कि उसका स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके बाद से उसका उपचार चल रहा है। इसके चलते वह तय समय पर बची 11 लाख एक हजार रुपये की रकम जमा नहीं कर पाया। नीलामी को निरस्त कर जमानत के दो लाख रुपये जब्त कर लिए गए। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed