फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to remove liquor shops operating among the population

Meerut News: आबादी के बीच संचालित हो रहे शराब के ठेकों को हटाने की मांग

Wed, 09 Apr 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shops operating among the population
हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी अपने धार्मिक महत्व के लिए देश-विदेश में जानी जाती है। आबकारी विभाग अपनी कमाई बढ़ाने के चक्कर में सभी नियमों को ताक पर रखकर यहां शराब ठेकों को संचालित करने की अनुमति दे रहा है। इससे यहां पर आने वाले पर्यटक सैलानियों की सुरक्षा खतरे में है। आबादी के बीच संचालित शराब के ठेकों की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि कस्बे के बीचो-बीच शराब का ठेका आबकारी अधीन नियमों के खिलाफ है। जबकि यह ठेके कस्बे से बाहर होना चाहिए। इनमें से ठेके के सामने एक मंदिर है और दूसरे के बराबर में स्कूल है और बाजार का प्रमुख रास्ता है। इससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ यहां के लोगों पर गलत असर पड़ता है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा कि नगर पंचायत हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक व प्राचीन नगरी है। यह भूमि तीन धर्मों का धर्म स्थल है। यहां पर जैन, सिख व हिन्दू धर्म के अनेकों मंदिर स्थापित हैं। यहां प्रत्येक माह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। परंतु आबकारी विभाग द्वारा आवासीय काॅलोनी एवं धार्मिक मंदिरों, गुरुद्वारा साहब के पास शराब के ठेके आवंटित कर दिए गए हैं। इससे नगर के लोगों में काफी रोष है। नगर की जनता की समस्या को देखते हुए आवासीय काॅलोनी एवं धर्मस्थलों के पास से शराब के ठेकों का स्थान परिवर्तित करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed