फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to remove carts from the passenger shed

Meerut News: यात्री शेड से ठेली हटवाने की मांग

Fri, 05 Jun 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove carts from the passenger shed
मवाना। काॅलोनीवासियों ने यात्री शेड पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ठेली हटवाए जाने की मांग की है। नालंदा काॅलोनी और पंचवटी काॅलोनी के लोगों ने थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि दोनों काॅलोनियों के गेट के सामने यात्री शेड है। यात्री शेड का निर्माण आने जाने वालों की सुविधा के लिए कराया गया है लेकिन इस यात्री शेड के सामने एक अंडे की ठेली वाला प्रतिदिन अपना कब्जा जमा लेता है। यात्री शेड के सामने अपनी ठेली खड़ी कर लेता है। ग्राहक यात्री शेड में बैठकर अंडे खाते हैं। इनमें कुछ शराबी भी होते हैं जो कि अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हैं। अंडे की ठेली वाले की वजह से यात्री शेड असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। कॉलोनी के लोग विरोध करते हैं तो ठेली वाला मरने मारने पर उतारू हो जाता है। पत्र में अड्डे की ठेली को कहीं और स्थान पर खड़ी कराने और यात्री शेड को ठेली वाले से मुक्त कराने की मांग की है। पत्र पर सुरेशचंद, बबीता गुप्ता, शील गुप्ता, कृष्ण अवतार, मंजू शर्मा, सुनीता, राजकुमारी, नगीन आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed