फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to free Rajbaha track and Chak road from encroachment

रजबहे की पटरी व चकरोड कब्जा मुक्त कराने की मांग

Sat, 10 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to free Rajbaha track and Chak road from encroachment
मवाना। गांव करीमपुर के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रजबहे की पटरी व सरकारी चकरोड कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि सरकारी चकरोड व रजबहे की पटरी संकरी होने के कारण ही करीमपुर निवासी सर्वेश की जान गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम दीपक माथुर को ज्ञापन देते हुए कहा कि करीमपुर स्थित रजबहे की पटरी मवाना के रकबे में आती है। इसका रकबा काटकर भूमाफियाओं ने अपने चक में मिला रखा है। इससे मौके पर सरकारी चकरोड/रजबहे की पटरी का रकबा काफी संकरा हो गया है। इसे लेकर पहले भी कई बार किसानों से चकरोड का रकबा छोड़ने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन वह रकबा छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

रजबहे की पटरी पर से अधिकतर किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली एवं बोगी आदि द्वारा फसल को लाने ले जाने में प्रयोग करते हैं। चकरोड का रकबा कम होने के कारण बृहस्पतिवार को गांव निवासी सर्वेश कुमार (वर्तमान आर्मी हवलदार) खेत पर ट्रैक्टर व रोटावेटर लेकर जा रहा था। संकरी चकरोड होने के कारण ट्रैक्टर पलट कर रजबहे में जा गिरा। नीचे दबने से सर्वेश की मौत हो गई। यदि चकरोड का रकबा नहीं काटा गया होता तो हादसा नहीं होता। ज्ञापन में रजबहे की पटरी की पैमाइश कराकर रकबा छुड़वाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार, पवन कुमार मगन सिंह, चमन सिंह, संग्राम सिंह, साहब सिंह आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed