Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to end roster in markets

बाजारों में रोस्टर खत्म करने की मांग

Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to end roster in markets
मेरठ। अनलॉक-2 में व्यापारी रोस्टर प्रक्रिया और दाएं बाएं के नियम को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। तीन से चार दिन की बंदी से व्यापारियों को पहले ही घाटा उठाना पड़ रहा है। अब सोशल साइट्स पर चल रही लॉकडाउन बढ़ाए जाने की चर्चाओं ने व्यापारियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। व्यापारी लगातार जिला प्रशासन ने अर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। छावनी क्षेत्र में कैंट बोर्ड ने दुकानों का किराया बढ़ा दिया है, जबकि सीमित संख्या में ही ग्राहक दुकानों तक पहुंच रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट पार्टी पैलेस बंद होने के कारण गारमेंट, फुटवियर, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि का बाजार भी प्रभावित है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि बाजार धीरे धीरे पटरी पर लौट रहा है। किराना और दवा की स्थिति सामान्य हैं। अन्य व्यापारी इस लॉकडाउन से प्रभावित होंगे। अगर लॉकडाउन बढ़ाया गया तो करोड़ों का नुकसान होगा। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि व्यापारियों की रोस्टर खत्म करने की मांग पर डीएम से बात कर हल निकाला जाएगा। सप्ताह में तीन दिन दुकानें खुलने से व्यापारियों को आर्थिक हानि हो रही है। वहीं संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि सोशल साइट्स व अन्य माध्यमों से जानकारी आ रही है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। अगर लॉकडाउन बढ़ाया गया तो व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। पहले से ही बहुत नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं समस्या का समाधान
बाजार बंद करना समस्या का समाधान नहीं है। सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ और महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि लॉकडाउन होने के बाद मुख्य बाजार खाली थे, लेकिन दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर भीड़ रही। हर बार लॉकडाउन में व्यापारियों को ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक सीमित रखें साप्ताहिक बंदी
आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष और संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार को शहर में संपूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए। अन्य दिनों में बाजारों को खोलना जरूरी है। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े बाजार को पूरे दिन खोला जाना चाहिए। जहां चौड़ी सड़कें हैं, वहां दाएं बाएं का नियम हटना चाहिए। दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का आदेश कैंट बोर्ड को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed