{"_id":"603aad9c8ebc3e8ca31abc24","slug":"demand-for-postmortem-by-removing-body-from-mausoleum-mawana-news-mrt527548115","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधि से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के आसिफाबाद स्थित महोदव मंदिर पर पुजारी की समाधि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष ने जिलाधिकारी मेरठ व एसएसपी से शिकायत कर समाधि से पुजारी के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। शनिवार को एसडीएम मवाना व सीओ सदर देहात ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर दोनों पक्षों से यथा स्थिति बनाए रखने को कहा। जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
नगर के आसिफाबाद स्थित महादेव मंदिर की भूमि पर वर्षों से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मंदिर में रहे पुजारी अर्जुन दास की मृत्यु के बाद पुजारी की समाधि मंदिर परिसर में बनाने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। अनिता देवी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में 18 फरवरी को पुजारी की समाधि बना दी गई है।
शनिवार को एसडीएम मवाना सौम्या गुरू रानी, सीओ सदर देहात पुनम सिरोही ने घटना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेते हुए संबंधित भूमि के अभिलेखों की भी जांच की। दोनों पक्षों में मंदिर भूमि को लेकर नोकझोंक हुई। वहीं, एसडीएम के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने महादेव मंदिर भूमि की वीडियोग्राफी कराते हुए और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी व्यक्ति ने मंदिर पर विवाद करने का प्रयास किया तो उनके साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद