फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deliberations on issues during the meeting between BKU and officials.

Meerut News: भाकियू व अधिकारियों की बैठक में समस्याओं पर मंथन

Thu, 01 Oct 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on issues during the meeting between BKU and officials.
भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की विभिन्न विभागों के अधिकारियों से होती वार्ता त
- समाधान का मिला आश्वासन, 26 अक्तूबर से चलेगी मवाना शुगर मिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों और प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। यह वार्ता एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। लगभग तीन घंटे चली बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में गन्ना विभाग, बिजली निगम, पुलिस प्रशासन, बीडीओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे खारिज-दाखिल और पेराई सत्र से संबंधित मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने सभी जनसमस्याओं के ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद किसान प्रतिनिधि शांत होकर लौट गए। चीनी मिल अधिकारियों ने जानकारी दी कि मवाना शुगर मिल का आगामी पेराई सत्र 26 अक्तूबर से शुरू होगा। उन्होंने रिजेक्ट गन्ने की समस्या पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान का भरोसा दिया। दाखिल खारिज के मामले पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि झील की भूमि को छोड़कर शेष सभी जमीनों के खारिज-दाखिल का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ रामजन्म सिंह ने भैंसा रोड पर मार्ग से सटे तीन बिजली के खंभों को हटवाने का आश्वासन दिया। पालिका ईओ कृष्णकांत मिश्र ने भैंसा रोड पर लगे कूड़े के ढेर को हटाने की बात कही। उन्होंने यह कार्य चार माह के भीतर पूरी तरह समाप्त कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाकियू संगठन जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी, समर तालियान और हर्ष चहल सहित बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed