{"_id":"59dbc7fd4f1c1bd8538b6793","slug":"delhi-road-unknown-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर मनचाहे कट से अनचाहा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर मनचाहे कट से अनचाहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट कट के चक्कर में लोगों ने सड़कों पर मनचाहे कट बना लिए है। ये कट कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए डिवाइडर तोड़कर बनाए गए हैं। दिल्ली रोड पर फुटबाल चौक से शॉप्रिक्स मॉल तक ही दो किमी के दायरे में करीब 15 ऐसे छोटे-बडे़ कट हैं, जो इस सड़क पर न केवल जाम की बड़ी वजह बने हैं बल्कि हादसों को भी निमंत्रण दे रहे हैं।
01: धर्म कांटे के सामने खुला कट
दिल्ली रोड पर माधवपुरम की ओर एक धर्म कांटे के सामने अवैध कट इस सड़क पर जाम की सबसे बड़ी वजह है। ये कट ट्रांसपोर्ट नगर गेट के नजदीक है। यहां से आने-जाने वाले अधिकतर माल वाहन वाहन इसी कांटे पर वजन कराते हैं, जिस कारण यहां जाम लगा रहता है। धर्म कांटे से कुछ ही मीटर दूर पहले से कट खुला है, ऐसे में ये कट अवैध है। खुद ट्रैफिक विभाग भी इसे बंद कराने को निगम और एमडीए को लिख चुका है। चर्चा है कि धर्म कांटे को फायदा पहुंचाने को ऐसा किया गया है। इसी तरह इरा माल के सामने ही कट लगा हुआ है, जबकि कुछ ही दूर दिल्ली चुुंगी पर कट बना है।
टीपी नगर गेट के सामने
टीपी नगर गेट के ठीक सामने लोगों ने डिवाइडर तोड़कर दुपहिया वाहन निकालने का रास्ता बना लिया है। मुश्किल से आधा मीटर चौडे़ कट पर वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। टीपी नगर गेट के सामने तैनात रहने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी ये देखकर आंख फेर लेते हैं।
विज्ञापन
फुटबाल चौक
बागपत अड्डे पर पुलिस बूथ के सामने ही डिवाडर तोड़कर लोग वाहन निकालते हैं। पुलिस ने यहां बैरियर लगाया। लेकिन उसे भी नीचे गिराकर लोग वाहन निकालते हैं। पास में ही बूथ पर रहने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी ये सब देखकर भी अनजान बने हैं।
नवीन मंडी गेट
मंडी गेट के सामने भी कट बना था। खतरनाक मानते हुए यातायात पुलिस ने यहां बैरियर लगा दिए। लेकिन लोगों ने बैरियर खिसकाकर दोपहिया वाहन निकालने का रास्ता निकाल लिया है। यहां से सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं है।
इन दो जगह जाम ही जाम
बहादुर मोटर्स और दिल्ली चुंगी के बीच दो बडे़ कट हैं। दोनो पर ही जाम लगा रहता है। बहादुर मोटर्स के सामने भी कट खोल दिया गया है। यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नही है। इस वजह से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। सोमवार को भी यहां कई बार जाम के हालात बने रहे।
सड़क पर नहीं हमारा अधिकार
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि दिल्ली रोड पर कई जगह लोगों ने अपने मनमुताबिक कट निकाले हैं, जो अवैध होने के साथ ही जाम की वजह बने हैं। इनमें से कई तो बेहद खतरनाक हैं जिनसे हादसे की संभावना बनी रहती है। चूंकि सड़क पर ट्रैफिक पुलिस का अधिकार नहीं है। ऐसे कट चिह्नित कर इसकी सूची नगर निगम और एमडीए को भेज दी गई है। कट बंद कराने को अधिकारियों से अनुरोध भी किया गया। इसमें उनके स्तर से ही कार्रवाई संभव है।