{"_id":"594eb7d34f1c1b2d778b495a","slug":"delhi-road-haapur-stand-encrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड, हापुड़ अड्डे पर फिर अतिक्रमण, कार्रवाई का कोई असर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड, हापुड़ अड्डे पर फिर अतिक्रमण, कार्रवाई का कोई असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड और हापुड़ अड्डा चौराहे पर एक माह पहले अभियान चलाकर हटवाया गया अतिक्रमण अब पहले से ज्यादा हो गया है। अतिक्रमण करने वालों पर आदेश और कार्रवाई का कोई असर नहीं दिख रहा। वहीं अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने महानगर की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अमर उजाला टीम ने जली कोठी चौराहा पर सदर तहसील के बाहर सड़क पर पुराने फर्नीचर और अन्य सामान डालकर किए गए अतिक्रमण को देखा। यहां एक माह पहले नगर निगम, पुलिस, मजिस्ट्रेट ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके बाद भी यहां अतिक्रमण करने वालों पहले ज्यादा कब्जा कर लिया है। इसके अलावा हापुड़ अड्डा चौराहा भी अतिक्रमण की चपेट में है। अभियान चलने के बाद भी यहां मौजूद रहने वाली पुलिस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराने को तैयार नहीं है। चौराहे से हापुड़ रोड, भूमिया पुल मार्ग पर अतिक्रमण के कारण हर समय जाम रहता है। पुलिस के सामने ही आधी से ज्यादा सड़क ई-रिक्शा वाले घेरे रहते हैं।
विज्ञापन