{"_id":"596b32c44f1c1b504f8b49b1","slug":"delhi-police-force-raped-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करता रहा दिल्ली पुलिस का सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करता रहा दिल्ली पुलिस का सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
Updated Sun, 16 Jul 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह शामली में कमरा किराए पर लेकर रहती है। पास में ही दिल्ली पुलिस का सिपाही एवं जिला बागपत के गांव रमाला निवासी राहुल भी रहता था। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसा कर वह 2013 में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे दिल्ली ले गया। यहां उसने गाजियाबाद में कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो आरोपी शादी का झांसा देने लगा। अपने परिवार से भी मिलवाया और शादी की बात कहकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसके बाद वह दोबारा उसे शामली ले आया और कमरा दिलवाकर चला गया। कुछ दिनों तक फोन पर बात करता रहा। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसे पता चला कि राहुल ने शादी कर ली है। उसने इस बारे में पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह थाना तिलक मार्ग नई दिल्ली में पहुंची और सिपाही की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से इसकी शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/