फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Rapid Rail Project: Chinese company have bid for underground stations

रैपिड रेल प्रोजेक्ट: अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए चीनी कंपनी ने लगाई बोली, प्रियंका गांधी ने पहले भी खड़े किए थे सवाल

Sat, 01 Aug 2020 03:00 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Aug 2020 03:00 PM IST
सार

  • रैपिड रेल कॉरिडोर: काम पाने के लिए प्रयास कर रहा शंघाई टनल कॉरपोरेशन 
  • शंघाई टनल इंजीनियरिंग की ही लग रही संभावना

विज्ञापन
Delhi-Meerut Rapid Rail Project: Chinese company have bid for underground stations
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मेरठ 82 किमी के रैपिड रेल कॉरिडोर में काम पाने के लिए चीन की शंघाई टनल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लगातार प्रयास कर रही है। इस बार कंपनी ने मेरठ में तीन स्टेशनों के लिए बनाई जाने वाली टनल के लिए बोली लगाई है। इससे पहले कॉरिडोर के न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक बनाए जाने वाले अंडरग्राउंड पैकेज के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। एनसीआरटीसी ने चीन की इस कंपनी को टेंडर अवार्ड करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन देश में चीन के साथ बिगड़ते हालात को लेकर फिलहाल इसे रोक दिया गया था। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सवाल खड़े किए थे। अमर उजाला ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन तेज गति से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर रहा है। जिससे रैपिड रेल निर्माण की सभी बाधाओं को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल के पैकेज-8 के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें पांच कंपनियों ने बोली लगा दी है। हालांकि, अभी टेंडर का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद वित्तीय बोली लगाई जाएगी। फिर टेंडर अवार्ड होने के करीब साढ़े तीन वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करना होगा। मेरठ क्षेत्र में 5.68 किमी के पैकेज-8 में मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल पर अंडरग्राउंड सेक्शन में कार्य किया जाना है। 
विज्ञापन


शंघाई टनल इंजीनियरिंग की ही लग रही संभावना
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन को जवाब देने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रहे हैं। दूसरी तरफ रैपिड रेल में चीन की कंपनी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले रही हैं। यहां के टेंडर शंघाई टनल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को ही मिलने के आसार हैं। वजह न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद अंडरग्राउंड सेक्शन में भी इस कंपनी ने सबसे कम बोली लगाकर बिड जीत ली थी। इस मामले में एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट की फंडिंग वर्ल्ड बैंक से हो रही है। ग्लोबल टेंडर में किसी भी देश की कंपनी भाग ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद उल अजहा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घरों में अदा की गई नमाज, मेरठ में तैनात हैं 1800 जवान, तस्वीरें

इन कंपनियों ने लगाई बोली
शंघाई टनल इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, लार्सन एंड टर्बो, एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, येपी मार्केजी इंसाट वी शंन्याई, ग्यूलरमाक आगिर।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed