{"_id":"676867c7919067ddf20c0ac4","slug":"delhi-high-court-advocates-car-vandalized-tires-punctured-meerut-news-c-72-1-smrt1021-126486-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता की गाड़ी में तोड़फोड़, टायर पंचर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता की गाड़ी में तोड़फोड़, टायर पंचर किए
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता की कार में किसी ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने टायर पंचर कर दिए। इसे लेकर थाने में काफी हंगामा हुआ। अधिवक्ता की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवासी अपूर्व गुप्ता दिल्ली हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। रविवार रात वह लिसाड़ी गेट क्षत्र के इस्लामाबाद गोलाकुआं में अपने मित्र समीर मंसूरी से मिलने आए थे। कार घर के बाहर खड़ी कर वह ऊपरी मंजिल पर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार के शीशे टूटे हुए थे। कार के चारों टायर भी पंचर कर दिए गए थे। आसपास के लोगों से जानकारी की तो कुछ पता नहीं चल पाया।
घटना की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता के परिजन और कुछ भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।