फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defense Colony security guard died in an accident

Meerut News: हादसे में डिफेंस कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Tue, 04 Mar 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Defense Colony security guard died in an accident
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास से गंगानगर तक जाने वाले रजबहे की पटरी मार्ग पर सोमवार को डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने बताया कि लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से बुजुर्ग की पहचान जिला मुजफ्फरनगर के थाना कांधला के दुर्गमपुर निवासी कन्हैया के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। मृतक थाना कंकरखेडा क्षेत्र में रहकर डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि कहासुनी के चलते बुजुर्ग घर से निकल आया था और रजबहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। थाने पर मृतक के बेटे मोहित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed