मेरठ के मवाना की दीपिका बनीं अमर उजाला के कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' की विजेता
अमर उजाला द्वारा पाठकों के लिए चलाए जा रहे कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' में मेरठ के मवाना की दीपिका कुमार विजेता बनीं। उन्हें अमर उजाला के मेरठ स्थित कार्यालय में 'सोने का सिक्का' देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें अमर उजाला के साथ अपने अनुभव साझा किए।
मवाना के कौल ग्राम निवासी दीपिका ने बताया कि वह पिछले 25 साल से अमर उजाला की नियमित पाठक हैं। वह अपने मायके में अमर उजाला ही पढ़ती थी और ससुराल में भी इसी अखबार की पाठक हैं। उनके मुताबिक उन्हें इस अखबार की खबरों से संतुष्टि मिलती है।
बतौर शिक्षिका काम कर रहीं दीपिका शनिवार को अपने पति अनुज कुमार के साथ अमर उजाला के कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि विनर बनने की सूचना मिली तो उन्हें एक बार तो लगा कि फेक कॉल है लेकिन जब विस्तार से बताया गया तो उन्हें यकीन हो गया कि वह सही में सोने का सिक्का जीत गई हैं।
उन्होंने बताया कि उनके गांव में भी अमर उजाला को लोग काफी पसंद करते हैं। दीपिका के मुताबिक रूपायन और महिलाओं के विकास से जुड़ी खबरें उन्हें काफी पसंद आती हैं। वहीं उनके पति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबरों के अलावा 'माई सिटी' काफी पसंद है। उन्होंने अखबार में स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़ी खबरों को बढ़ाने का सुझाव भी दिया।