{"_id":"69179d152607d90aa80b3762","slug":"deepanshu-was-bringing-a-pistol-every-day-to-shoot-the-students-meerut-news-c-72-1-mct1010-143902-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को गोली मारने के लिए रोजाना तमंचा लेकर आ रहा था दीपांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को गोली मारने के लिए रोजाना तमंचा लेकर आ रहा था दीपांशु
विज्ञापन
मेरठ। एनएएस डिग्री कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र ग्राम हाशमपुर रामराज मुजफ्फरनगर निवासी दीपांशु शर्मा को सिविल लाइन पुलिस ने कॉलेज से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह पूर्व कॉलेज के कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। उनको गोली मारने के लिए छात्र तमंचा लेकर आया था। उन छात्रों के न मिलने पर उन पर हमला नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनएएस कॉलेज के शिक्षकाें ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी कि दीपांशु शर्मा बैग में दो तमंचे लेकर आया है। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस उसको सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि यह तमंचे उसने अपने मामा के बेटे से मंगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो तमंचे, दो कारतूस भी बरामद किए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।