फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak won gold in discus throw, Akash won gold in shot put

डिस्कस थ्रो में दीपक, शॉटपुट में आकाश ने जीता स्वर्ण

Fri, 01 Aug 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deepak won gold in discus throw, Akash won gold in shot put
दौराला। लखनऊ में आयोजित 28वीं यूपी स्टेट सीनियर (बी) एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सकौती स्थित अंकुश थ्रोवर्स हैवन एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर एकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। कोच अंकुश पूनिया ने बताया कि चैंपियनशिप में दीपक यादव ने डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक जीता। अंकुश पांचवें स्थान पर रहे। शॉटपुट में आकाश ग्रेवाल ने स्वर्ण पदक, शिवम चौधरी रजत पदक व अनुज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंकुश पूनिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने पदक जीतकर एकेडमी के साथ जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले भी खिलाड़ी बिहार के पटना में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सकौती आने पर सभी का स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed