फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak Sidhu's century powers Honey Tigers to a resounding win

Meerut News: दीपक सिद्धू के शतक से हनी टाइगर्स की शानदार जीत

Mon, 05 Jan 2026 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Deepak Sidhu's century powers Honey Tigers to a resounding win
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में सोमवार को हनी टाइगर्स और बड्ढ़ा चैंपियन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें हनी टाइगर्स की टीम ने दीपक सिद्धू की शतकीय पारी के चलते शानदार जीत दर्ज की।

बड्ढ़ा चैंपियन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से आमिर ने 73, जावेद ने 33 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हनी टाइगर्स की ओर से शक्ति व दीपक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी टाइगर्स की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर 7 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने शानदार 103 रन की शतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 56 गेंद का सामना किया और 20 चौके लगाए। उनके साथ मोहित शर्मा ने भी 30 रन की पारी खेली। इस मौके पर हनी काजला, सनी, कपिल, मोहित तोमर, हेडन आदि ने दीपक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed