फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   December breaks 27-year cold night record in Meerut, AQI reaches severe levels

Meerut Weather: दिसंबर में 27 साल बाद दूसरी बार टूटा सर्द रात का रिकॉर्ड, ठंड के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

Mon, 15 Dec 2025 10:24 AM IST
डिंपल सिरोही मोहित कुमार,संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
मोहित कुमार,संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Dec 2025 10:24 AM IST
सार

मेरठ में दिसंबर के महीने में 27 साल बाद दूसरी बार सर्द रात का रिकॉर्ड टूटा है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री तक गिरा, वहीं AQI 371 पहुंचने से सांस लेना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
December breaks 27-year cold night record in Meerut, AQI reaches severe levels
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर में सर्द रात ने 27 साल का दूसरी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रविवार को सामने आए आंकड़ों से पता चला कि इससे पहले एक दिसंबर की रात को 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। ला नीना की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से इस वर्ष ठंड अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक दिनों सताएगी। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 20 दिसंबर से 25 जनवरी तक तेज सर्द हवाएं चलेंगी। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम की मौसम वेधशाला में एक से 10 दिसंबर तक के तापमान का गहन विश्लेषण किया गया। इसमें वर्ष 1998 से 2024 तक के आंकड़ों की तुलना वर्ष 2025 के तापमान से की गई। बीते 27 वर्षों की तुलना में इस बार रात का तापमान सामान्य से अन्य वर्षों की अपेक्षा दो दिन कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मेरठ में है रिश्तेदारी, अब क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ शुरू, जानें कौन हैं रेस में

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिन का तापमान थोड़ा अधिक रहा। यही वजह है कि दिन में हल्की राहत और रात में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम बताते हैं किदिसंबर में ही ठंड ने जिस तरह दस्तक दी है।ला नीना और पश्चिमी विक्षोभ की जुगलबंदी ने ठंड को समय से पहले मजबूत बना दिया है।

फरवरी तक राहत नहीं, अभगिरेगा पारा : डॉ. शमीम अहमद के अनुसार जिन वर्षों में बारिश अधिक होती है, उन वर्षों में सर्दी भी ज्यादा पड़ती है। इस बार यही स्थिति बनती दिख रही है। एेसे में 15 फरवरी तक ठंड का असर रह सकता है। 



 

किसानों के लिए राहत, सब्जियों के लिए आफत
ज्यादा सर्दी रबी की फसलों के लिए वरदान साबित होती है। वहीं सब्जी उत्पादकों के लिए चिंता बढ़ा देती है। गेहूं, जौ, चना और सरसों जैसी फसलें ठंडे मौसम में बेहतर उत्पादन देती हैं लेकिन अत्यधिक ठंड और पाले का असर आलू, टमाटर, मटर और फलदार पौधों पर भारी पड़ता है। पत्तियां झुलस जाती हैं, फूल गिरने लगते हैं और रोगों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ सिंचाई और धुआं करने जैसे बचाव उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

मेरठ का एक्यूआई रविवार को खराब श्रेणी में 371 पर पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस के रोगियों की मुश्किल बढ़ गईं। दिसंबर माह में भी प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में चल रहा है। इसके अलावा गंगानगर 318, जयभीम नगर 396, पल्लवपुरम 400, दिल्ली रोड 382, बेगमपुल 390 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा पल्लवपुरम की हवा खराब रही है।
 

पिछले 14 दिन का तापमान
1 दिसंबर        5.2
2 दिसंबर        ⁠7.9 
3 दिसंबर        7.1 
4 दिसंबर        8.2 
5 दिसंबर        6.2 
6 दिसंबर        10.0 
7 दिसंबर        9.7 
8 दिसंबर        ⁠9.4 
9 दिसंबर        10.2 
10 दिसंबर        10.1 
11 दिसंबर        7.7 
12 दिसंबर        8.4 
13 दिसंबर        6.9 
नोट - रात का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed