फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP state president has relatives in Meerut, now the race for regional president begins

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मेरठ में है रिश्तेदारी, अब क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ शुरू, जानें कौन हैं रेस में

Sun, 14 Dec 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Dec 2025 01:52 PM IST
सार

Meerut News: पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं। अब क्षेत्रीय अध्यक्ष की चर्चा में मोहित बेनीवाल और पंडित सुनील भराला समेत कई नाम आगे चल रहे हैं। जल्द ही घोषणा किए जाने के आसार हैं। 

विज्ञापन
UP: BJP state president has relatives in Meerut, now the race for regional president begins
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते उप मुख्यमंत्री।

विस्तार

लंबी प्रतीक्षा के बाद पंकज चौधरी के रूप में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। अब क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा नेताओं में दौड़ शुरू हो गई है। नए साल में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है। ऐसे में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल का नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे है। मोहित बेनीवाल इससे पहले भी क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, हरिओम शर्मा, हरवीर मलिक, अजीत चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल प्रजापति, अंकुर राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल के नाम भी क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद भाजपा की मंशा पिछड़ा वर्ग के नेता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद किसी जाट नेता को ही देने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता पंडित सुनील भराला का नाम भी अगले क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में लिया जा रहा है। बड़े ब्राह्मण नेता के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा में उनकी पैरोकारी की जा रही है। पिछड़ा वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के कारण पश्चिम में किसी ब्राह्मण नेता को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाने की भी पैरवी की जा रही है। 
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब पार्टी नेतृत्व शीघ्र ही क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा करेगा। इसके बाद जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी से की जा सकें।

विज्ञापन

नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मेरठ में है समधियाना
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले पंकज चौधरी का मेरठ से भी गहरा नाता है। पंकज चौधरी की बेटी श्रुति सिंह का विवाह मेरठ के उद्योगपति डॉ. उमेश कुमार पटेल के बेटे उत्कर्ष सिंह से हुआ है। मेरठ में रामलीला मैदान दिल्ली रोड स्थित डॉ. उमेश पटेल के यहां भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आना-जाना लगातार रहता है। 
अभी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश भाजपा के मुखिया बनने से मेरठ में उनकी ससुराल में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ. उमेश पटेल, उनकी पत्नी कविता कुमार, बेटे उत्कर्ष सिंह और उज्ज्वल सिंह ने पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की। इस बात का पता चलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी डॉ. उमेश को बधाई दी। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता हर्ष गोयल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, राकेश माहेश्वरी आदि ने भी पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की।

ये भी देखें...
UP: टेलीग्राम पर किया बच्चियों के अश्लील वीडियो का सौदा, मेरठ के अमित की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed