फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death toll rising in medical college, government asked for report

मेडिकल में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Death toll rising in medical college, government asked for report
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। एक से 13 सितंबर तक 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से रिपोर्ट तलब की गई है। प्राचार्य ने रिपोर्ट तैयार करा कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में मेडिकल प्रबंधन इनकी मौत की वजह इनका बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया जाना बता रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि एक से लेकर 13 सितंबर तक जिन 62 मरीजों की मौत हुई है, उनकी रिपोर्ट की स्टडी कराई है। पता चला है कि इनमें से 36 मरीज मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और बुलंदशहर आदि जिलों के थे। इनका ऑक्सीजन सैचुरेशन जो 90 से कम नहीं होना चाहिए, वह 80 से ज्यादा नहीं था। इन्हें दूसरे जिले से यहां लाते हुए इनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। इन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन 5 से 10 घंटे के अंदर मृत्यु हो गई। इसके अलावा मेरठ के जिन 26 लोगों की मौत हुई है, इनमें 15 मरीज शहर के निजी अस्पतालों से हालत बिगड़ने पर रेफर होकर लाए गए थे। मेडिकल कॉलेज में सीधे भर्ती हुए 11 मरीजों की मृत्यु हुई है। यह भी गंभीर हालत में ही लाए गए थे। प्राचार्य का कहना है कि अगर तबीयत बिगड़ने पर तुरंत ही मरीज को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए तो उनकी जान को बचाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed