{"_id":"5eef2c9e8ebc3e4319202b17","slug":"death-of-a-laborer-after-falling-from-15-feet-high-ladder-in-sugar-distillery-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: शुगर डिस्टलरी में 15 फीट ऊंची सीढ़ी से गिर कर एक श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: शुगर डिस्टलरी में 15 फीट ऊंची सीढ़ी से गिर कर एक श्रमिक की मौत
Sun, 21 Jun 2020 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविार को स्योहारा चीनी की डिस्टलरी में 15 फिट ऊंचीं सीढ़ी से गिर कर एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुहल्ला चौधरियान निवासी नुसरत 35 वर्ष पुत्र फकरुद्दीन चौधरी डिस्टलरी में काम करता था। रविवार की सुबह वह डिस्टलरी के कंट्रोल रूम से सीढ़ियों से उतर रहा था। सीढ़ियों से उतरते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह 15 फिट नीचे जमीन पर आकर गिरा। उसके सर में चोट लगी।
विज्ञापन
चीनी मिल प्रशासन द्वारा उसे तुरंत इलाज के मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसका शव अभी घर नहीं आया है। मौत की जानकारी मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन