{"_id":"67b62c3efedf3facfa0c70d7","slug":"death-happened-four-months-ago-body-was-taken-out-from-the-grave-for-postmortem-meerut-news-c-27-1-smrt1007-143397-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार माह पहले हुई थी मौत, पोस्टमार्टम को कब्र से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार माह पहले हुई थी मौत, पोस्टमार्टम को कब्र से निकाला गया शव
Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव नावका में शव निकालने के लिए कब्रिस्तान में कब्र खोदते ग्रामीण। संवाद
बिजनौर, अफजलगढ़। चार माह पूर्व गांव नावका में विवाहिता साइस्ता की मौत हो गई थी। पिता ने डीएम को पत्र देकर हत्या की आशंका जताई। बुधवार को साइस्ता का शव कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शेरकोट थाने के मोहल्ला काजीसराय निवासी सईद अंसारी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री साइस्ता (40) की शादी वर्ष 2013 में नावका निवासी नाजिम पुत्र यामीन के साथ की थी। उन्होंने बताया कि काफी समय से ससुराली उनकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। करीब चार माह पूर्व उन्हें पड़ोसी से जानकारी मिली की उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई है। लेकिन पुत्री के ससुरालियों ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी।
पुत्री की मृत्यु की सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ पुत्री के गांव नावका पहुंचे। उन्हें ससुरालियों ने बताया गया कि उनकी पुत्री की बीमारी से मौत हुई है। ससुरालियों ने पहले ही उनकी पुत्री के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। पीडि़त ने किसी अन्य कारण से मृत्यु होने की आशंका जताते हुए डीएम को पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
बुधवार को डीएम की आदेश पर नायाब तहसीलदार कपिल कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुमित राठी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। मृतका के मायके वालों की निशानदेही पर कब्र से मृतका का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां नायाब तहसीलदार कपिल कुमार, लेखपाल प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष सुमित राठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह तथा ग्राम प्रधान मुस्तकीम अहमद आदि सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।