फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death: Former Australian player Andrew Symonds hit fours and sixes with Meerut bat

Death: आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने मेरठ के बल्ले से लगाए थे चौके-छक्के, खेलने का अंदाज था निराला

Mon, 16 May 2022 01:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 May 2022 01:12 PM IST
सार

साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन हो गया। आईपीएल व वनडे क्रिकेट में साइमंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेरठ में बने बल्ले से भी खूब चौके और छक्के लगाए।

विज्ञापन
Death: Former Australian player Andrew Symonds hit fours and sixes with Meerut bat
एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : Twitter : @ESPNcricinfo

विस्तार

आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स के निधन से मेरठ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षक सदमे में हैं। आईपीएल व वनडे क्रिकेट में साइमंड्स का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मेेरठ के एसएस के बल्ले से चौके-छक्के लगाए। हालांकि वो एसएस के अलावा कोकोबुरा व अन्य कंपनियों के बल्लों से भी खूब खेले।

विज्ञापन


 मेरठ निवासी पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों व कोचों ने उनके निधन पर दुख जताया।

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका: 36 साल में टुकड़े-टुकड़े होती रही भाकियू, यूपी में ही बने 12 संगठन, यह है बिखराव का सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन


बहुत दुखद घटना
साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक अच्छे खिलाड़ी को हमने खो दिया है। - जतिन सरिन, एसएस निदेशक 

खेलने का अंदाज निराला था
साइमंड्स को दबाव में भी खुलकर खेलते देखा, मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आते थे। लेकिन कभी ज्यादा दबाव महसूस नहीं किया। एक अच्छे खिलाड़ी का इस तरह जाना दुखद है। - रविंद्र चौहान, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर 
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार खिलाड़ी थे
साइमंड्स मैदान पर हमेशा आक्रमक नजर आते थे। उनका जाना क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका है।  - पारस आनंद, निदेशक,एसजी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed