{"_id":"5fac3dd78ebc3e9bc919a929","slug":"deadly-attack-on-factory-operator-injured-sardana-news-mrt5106574134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी संचालक पर जानलेवा हमला, घायल
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बहादरपुर के निकट स्थित टायर गलाने की फैक्टरी संचालक पर बुधवार को बाइक सवार चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद वसुंधरा निवासी रविंद्र चौहान पुत्र महेंद्र चौहान की गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर टायर गलाने की फैक्टरी है। पीड़ित का कहना है कि काफी समय से उसकी फैक्टरी का संचालन बंद पड़ा है। बुधवार दोपहर वह फैक्टरी पहुंचा तो दो बाइकों पर चार युवक खडेे़ मिले। उन्होंने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रविंद्र ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।