फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead cattle found in farmer's field, villagers said it was shot

Meerut News: किसान के खेत में मिला मरा गोवंश, ग्रामीणों ने कहा गोली मारी गई

Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dead cattle found in farmer's field, villagers said it was shot
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पशु चिकित्सक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव बस्तौरा नारंग में एक किसान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में गोवंश मरा मिला। ग्रामीणों ने गोवंश को गोली से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की। पुलिस ने गोवंश का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव बस्तौरा नारंग में एक किसान के खेत पर एक गोवंश मरा मिला। उन्होंने गोवंश को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। इसके बाद अन्य ग्रामीण और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पवन ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। कहा कि गोवंश को गोली मारकर दफनाया गया है। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल के नेतृत्व में तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक गोवंश का पोस्टमार्टम किया गया। टीम ने अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि जिस किसान के खेत पर मृत गोवंश मिला है और जिस ग्रामीण ने शिकायत की है, इन दोनों में किसी मामले को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। इसे देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जो भी स्थिति सामने आएगी, उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed