{"_id":"5a8961374f1c1bcb268ba94e","slug":"dead-body-was-lying-on-the-bed-today-was-the-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर लाश पड़ी देख उड़े परिजनों के होश, आज जानी थी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर लाश पड़ी देख उड़े परिजनों के होश, आज जानी थी बारात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शनिवार को मंढा था और रविवार को उसकी बारात जानी थी। युवक की मौत के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने शुक्रवार को ही बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
नानौता थाना क्षेत्र के गांव भारी दीनदारपुर निवासी 23 वर्षीय गोविंद पुत्र इलम सिंह रामपुर मनिहारान क्षेत्र की यूनिटेक मशीन्स में काम करता था। उसका रिश्ता बेहट रोड के गांव देवला में तय हुआ था। शनिवार को उसका मंढा था और रविवार को बारात जानी थी।
विज्ञापन
पढ़ें : फांसी के फंदे पर बेटी को लटका देख... मां बेहोश, तीन दिन बाद होनी थी शादी
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में अकेला ही सोया था। शनिवार की सुबह चार बजे गोविंद के पिता किसी काम से उसके कमरे में गए तो गोविंद अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/