फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body thrown in forest after killing wife

गांव भगवानपुर चटटावन से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई महिला बबीता का शव गुरूवार को ईख के खेत मे पडा मिला

Fri, 09 Oct 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in forest after killing wife
मुंडाली। भगवानपुर चट्टावन गांव में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने शक होने पर पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चटटावन में धर्मपाल पत्नी बबीता(40) और दो बच्चों के साथ रह रहा था। धर्मपाल और बबीता में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसलिए बबीता पति से अलग गांव में ही दूसरे मकान में रह रही थी। करीब 10 दिन पूर्व बबीता लापता हो गई थी। पुलिस महिला को तलाश कर रही थी। पति से पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ शक हुआ तो उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने धर्मपाल से सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी की हत्या की स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी धर्मपाल की निशानदेेही पर गांव के जंगल में ईख के खेत से बबीता का शव बरामद कर लिया। आरोपी धर्मपाल ने बताया कि उसने गुमशुदगी इसलिए दर्ज कराई थी, जिससे किसी को उस पर शक न हो। इस संबंध में एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी से अभी और भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed