{"_id":"6515761ea01b242227055ba4","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-in-rajbaha-suspicion-of-murder-sardana-news-c-26-1-sal1002-9620-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रजबहा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रजबहा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
- मुंह पर चोट के निशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शामली)। हसनपुर लुहारी गांव के रजबहा में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को रजबहा में फेंका गया है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी स्थित रजबहे में सुबह के समय एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ दिखा। सुबह खेत पर जाने वाले लोगों ने जब शव को देखा तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रजबहा से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। माना जा रहा है कि युवक का शव पिछले तीन से चार दिन से पानी में पड़ा है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृश्य ऐसा माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसका शव रजबहा में फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एएसपी ने लोगों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शव बहता हुआ यहां पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
- बुधवार को भी दिखा था शव
ग्रामीणों की माने तो जब बुधवार को एक व्यक्ति खेत पर जा रहा था तब उन्होंने रजबहा में युवक का शव देखा था। ग्रामीण सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी तलाशने के बाद उन्हें शव नहीं मिला। जिसके बाद ग्रामीण वापस आ गए।