मेरठ में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मुंबई के रास्ते चीन भेजते थे मृत जानवरों का मीट, चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो दिल्ली मुंबई के रास्ते चीन में मृत जानवरों का मीट भेजते थे।
इस गिरोह में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि नगर निगम का ठेकेदार सोरन लाभ मृत जानवरों का ठेका लेने के बहाने इस गिरोह को जानवर व मीट सप्लाई कराता था।
यह भी पढ़ें: गांव में पिटाई और थाने में अपमान के बाद 'जॉनी' को पुलिस से हो गई थी नफरत, फिर ठान ली बदले की जिद
एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी इरफान निवासी लिसाड़ीगेट, असलम निवासी लिसाड़ीगेट, शहजाद निवासी लिसाड़ी गेट और अफसर निवासी लिसाड़ी गेट हैं। जबकि हाजी मेहरबान निवासी पुराना बाजार लारेंस रोड फैक्टरी दिल्ली और हाजी लाइक निवासी लारेंस रोड दिल्ली फरार हैं।
हाजी मेहरबान की दिल्ली में सुशील फैक्टरी हैं। जबकि हाजी लाइक कि दिल्ली में जगदीश फैक्टरी है। दिल्ली में दोनों मीट कारोबारियों का बड़ा कारोबार है कई दिन पहले दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में छापामारी भी की गई थी।
यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन मामले में कोर्ट ने पुलिस को दी कुर्की की अनुमति, आवास पर नोटिस चस्पा
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के पास 4.5 टन मीट बरामद किया गया है ।परीक्षण में मीट की पुष्टि हुई है कि मीट गोवंश और भैंस का है।
यह गिरोह खरखौदा थाने में एक पोर्टल के कथित पत्रकार द्वारा सेटिंग करने गया था। जहां कहा गया था कि एक लाख रुपये हम थाना पुलिस को देंगे और हापुड़ रोड पर एक बंद फैक्ट्री की आड़ में पशुओं को काटा जाएगा।
यह गिरोह आठ माह पहले भी पकड़ा गया था। जिसमें सामने आया था कि मेरठ समेत कई जिलों में जानवरों के मीट से कबाब के लिए होटल और अन्य दुकानों पर सप्लाई किया जाता है।