फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव में पिटाई और थाने में अपमान के बाद 'जॉनी' को पुलिस से हो गई थी नफरत, फिर ठान ली बदले की जिद

Sun, 06 Oct 2019 04:02 PM IST
Dimple Sirohi शैलेंद्र गौड़, अमर उजाला, बिजनौर
शैलेंद्र गौड़, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Oct 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Johnny, accused of triple murder in bijnor hated police after he insulted in Police station
कुख्यात जॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में एक लाख का इनामी बदमाश जॉनी ने पुलिस के सामने ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दस दिन के भीतर ही उसने बिजनौर पुलिस की नाक में दम कर डाला था। हर जगह पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चौकन्नी थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।



पुलिसवालों के प्रति कुख्यात जॉनी के दिल में इस कदर नफरत घर कर गई थी कि उसने पुलिस के हाथ लगाने से पहले ही खुद को गोली मार ली। दरअसल, वह पुलिस थाने में एक साल पहले किए गए अपमान को भूल नहीं पाया था। आगे जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह बदला लेने के लिए उतारू हो गया -

Johnny, accused of triple murder in bijnor hated police after he insulted in Police station
कुख्याजॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला

जॉनी पिछले एक साल से बदले की आग में जल रहा था। उसे गांव में सरेआम नंगा करके पीटा गया था। इसके बाद थाने में भी समझौते के दौरान नीचे बैठाकर उसका अपमान किया गया था। जॉनी ने तभी से ठान ली थी कि एक दिन वह इसका बदला जरूर लेगा और मौका मिलते ही उसने लगातार तीन हत्याओं की वारदात कर डालीं। 

Johnny, accused of triple murder in bijnor hated police after he insulted in Police station
कुख्यात जॉनी की तलाश के लिए बीस टीमें लगाई गईं - फोटो : अमर उजाला

बढ़ापुर के भाजपा नेता भीम सिंह के पुत्र राहुल ने अनुसूचित जाति की लड़की से शादी की थी। यह बात जॉनी को अच्छी नहीं लगी। जॉनी ने एक साल पहले राहुल को खूब बुरा भला कहा। दोनों में मारपीट हो गई। गांव वालों की मानें तो राहुल के पिता भीम सिंह, भाई श्याम सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने जॉनी को गांव में घेर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं सरेआम नंगा करके उसकी पिटाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny, accused of triple murder in bijnor hated police after he insulted in Police station
बस में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में जब थाने में समझौता हुआ तो बाकी सब लोग कुर्सी पर बैठे थे लेकिन जॉनी को नीचे बैठाया गया। समझौते में जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। तब से खुद को अपमानित महसूस कर बदला लेने के लिए वह मौका तलाश रहा था।

कई गांव वालों से भी वह यह कहता था कि बदला जरूर लूंगा। इसी साजिश से राहुल व कृष्णा को दावत के बहाने जंगल में बुलाकर उसने हत्या की। जॉनी को अगर गांव में अपमानित न किया जाता तो शायद वह बदला लेने के लिए हथियार नहीं उठाता। 

विज्ञापन
Johnny, accused of triple murder in bijnor hated police after he insulted in Police station
एक लाख का इनामी बदमाश जॉनी - फोटो : अमर उजाला

दस दिन में कर दिया था पुलिस की नाक में दम 
26 सितंबर के बाद से 5 अक्तूबर तक महज दस दिन में अश्वनी उर्फ जॉनी अपराध की दुनिया का खतरनाक नाम बन गया था। उसने तीन हत्याएं की। तीनों लोगों की हत्या करते समय कुल 13 गोलियां बरसाईं। जॉनी ने 26 सितंबर को राहुल व कृष्णा को मौत के घाट उतारा। 30 सितंबर को नितिका को मार डाला। 

जॉनी चार साल से दिल्ली में रह रहा था। एक साल पहले बढ़ापुर आया तो राहुल से विवाद हो गया। तभी से वह बदले की आग में जलने लगा। अब तीन माह पहले जॉनी ने बढ़ापुर में पूरी तरह डेरा डाल दिया था और दुश्मनों से बदला लेने की ठान ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed