Meerut: चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े दो लाख रुपये से अधिक, युवक से पूछताछ जारी, जल्द खुलेगा मामला
Meerut News : मेरठ में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से दो लाख 34 हजार रुपये बरामद किए। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार एक युवक को दो लाख 34 हजार रुपये की नगदी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से बरामद की गई नगदी मजिस्ट्रेट को सौंप दी। पुलिस युवक से नगदी को लेकर पूछताछ कर रही है।
दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान टीम ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। युवक के पास एक बैग था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो बैग से दो लाख 34 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजीव निवासी कस्बा दौराला बताया। पुलिस युवक से नगदी को लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात
पुलिस की सूचना पर पहुंचे चेकिंग मजिस्ट्रेट ने युवक से पूछताछ की। लेकिन, अभी तक नगदी को लेकर युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका।
यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें