फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters should raise their voices against injustice: ADG

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं बेटियां : एडीजी

Mon, 12 Oct 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Daughters should raise their voices against injustice: ADG
पुलिस अफसरों, जनप्रतिनिधियों, 1825 महिलाओं और बेटियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर सोमवार को पुलिस के आला अफसरों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। मिशन शक्ति के तहत आयोजित रैली में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। 1825 महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं ने भाग लिया। एडीजी भानु भास्कर ने बेटियों से कहा कि वह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
बेगमपुल से शुरू हुई रैली का शुभारंभ एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और अपर जिलाधिकारी नगर आदित्य प्रजापति की मौजूदगी में हुआ। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने भी रैली में शामिल होकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। रैली बेगमपुल से शुरू होकर पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान एडीजी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, महिला संबंधी अपराधों और साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए। उन्हें कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, बाल सहायता नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed