फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter of agricultural university scientist missing

कृषि विवि के वैज्ञानिक की बेटी लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Daughter of agricultural university scientist missing
मां-बेटे समेत चार के खिलाफ अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

मोदीपुरम। कृषि विवि के एक वैज्ञानिक की बेटी लापता हो गई। उन्होंने पल्लवपुरम थाने में बरेली निवासी मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृषि विवि के वैज्ञानिक पल्लवपुरम फेज वन में परिवार के साथ रहते हैं। पल्लवपुरम थाने में दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी का बरेली निवासी युवक ने अपहरण कर लिया है। बेटी का सुराग नहीं लगने पर उन्होंने बरेली निवासी रजत रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, उसकी मां और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो वर्गों का होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसओ पल्लवपुरम दिग्विजयनाथ शाही का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक का यहां आना जाना था। दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। किशोरी की लोकेशन बरेली में मिली है। तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही लापता किशोरी को बरामद कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वैज्ञानिक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed