विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में नहीं मिला बेटी को इंसाफ, जबरदस्त प्रदर्शन, कहा- आरोपी को फांसी दो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजपूत समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्ताकी की मांग की। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं सांसद डॉ. संजीव बालियान और भाजपा विधायक संगीत सोम भी पीड़ित युवती से अस्पताल में मिले। संगीत सोम ने परिजनों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़िता की हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली के लिए रेफर कराने की बात कही।
बता दें कि राजपूत समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम, प्रताप चौहान, विशाल चौहान, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी और सपना सोम कांग्रेस नेत्री मौजूद रहीं।
ये है पूरा मामला
सरधना नगर की एक कक्षा दस की छात्रा को छेड़छाड़ के विरोध में चार दिन पूर्व उसके ही घर में घुसकर केरोसिन उडे़लकर जिंदा जलाने की कोशिश की। आग की लपटों के बीच चीखती चिल्लाती छात्रा की आवाज सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में छात्रा के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जिसमें छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया हैं।
इस मामले में राजवंश बागडी पुत्र देवेंद्र बागडी, देवेंद्र बागडी पुत्र नामालूम, मोहल्ला बेलदारान, रोहित सैनी पुत्र गजराज सैनी, गजराज सैनी पुत्र नामालूम, अमन पुत्र नामालूम, दीपक पुत्र नामालूम के खिलाफ छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में रविवार को राजवंश बागडी व उसके पिता देवेंद्र बागडी पूर्व सभासद पति को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। अभी मुख्य आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। जल्द ही वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रविवार को राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम खेड़ा व सपा नेता अतुल प्रधान समेत नगर व देहात क्षेत्र के काफी संख्या में लोग पीड़ित छात्रा को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना साथ ही न्याय दिलाने के लिए उनकी हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी रविवार को इंस्पेक्टर से मिले। संयुक्त व्यापार मंडल के विधान सभा अध्यक्ष मंगू प्रधान, नगर उपाध्यक्ष दीपक मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगू प्रधान, संजीव कुमार गुप्ता, अर्जुन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल, अरूण कुमार, अजय गौतम आदि रहे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/