{"_id":"5ec948e38ebc3e90333706e3","slug":"darul-uloom-deoband-has-announcement-that-eid-will-be-celebrated-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: दारुल उलूम का एलान- सोमवार को मनाई जाएगी ईद, लॉकडाउन का पालन करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: दारुल उलूम का एलान- सोमवार को मनाई जाएगी ईद, लॉकडाउन का पालन करने की अपील
Sun, 24 May 2020 01:21 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 24 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
- फोटो : डेमो
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने विभिन्न राज्यों से संपर्क करने के बाद एलान किया कि ईद का चांद नजर नहीं आया इसलिए ईद सोमवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को दारुल उलूम में रूइयते हिलाल कमेटी (चाँद की पुष्टि करने वाली कमेटी) की बैठक हुई। कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न प्रदेशों में संपर्क किया, लेकिन कहीं भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी में यादगार बना खुशी का ये पल, जन्में जुड़वां बच्चे, नाम रखा- क्वारंटीन और सैनिटाइजर
विज्ञापन
दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बताया कि पूरे देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया। इसलिए सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
मौलाना बनारसी ने अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन करते हुए शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों पर रहकर ईद का त्योहार मनाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/