फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daroga aur theseeldar

दरोगा और तहसीलदार के बेटे निकले गार्ड के हत्यारोपी

Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
daroga aur theseeldar
गार्ड के हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल परिसर में एक सप्ताह पहले हुई गार्ड ब्रजभूषण की हत्या का रविवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या में दरोगा और नायब तहसीलदार के बेटों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हॉस्पिटल की चेयरपर्सन शीला गुप्ता के मकान पर एक ब्यूटीशियन आती थी। उसके ड्राइवर ने चेयरपर्सन के मकान की रैकी करते हुए लूट करने की प्लानिंग बनाई थी। वारदात के दौरान गार्ड को बंधक बनाया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी।
एसपी सिटी ओमप्रकाश यादव और एसपी क्राइम अजय सहदेव ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तार आठों हत्यारोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। जबकि एक आरोपी फरार बताया गया।  पुलिस अफसरों के मुताबिक बीती 4 जून की रात बदमाश सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल परिसर में चेयरपर्सन शीला गुप्ता के मकान में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। बदमाशों ने वहां जनरेटर रूप के पास गार्ड को खड़ा देखा तो उसे बंधक बना लिया था। बदमाशों ने गार्ड का मुंह और हाथ-पैरों को पैकिंग टेप से चिपकाकर एक बदमाश उसके पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मकान में नहीं घुस पाए थे
अन्य आठ बदमाश हॉस्पिटल परिसर में अलग-अलग फैल गए थे। तीन बदमाशों ने चेयरपर्सन के मकान पर धावा बोला। दरवाजा और विंडो तोड़कर मकान में एंट्री करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसी दौरान गार्ड के पास खड़ा बदमाश दौड़कर अपने साथियों के पास पहुंचा और बोला गार्ड की हालत खराब हो गई है। इससे पहले बदमाश कुछ समझते, हॉस्पिटल के पार्क की तरफ से कुछ लोग आते दिखाए दिए। बदमाश गार्ड को इस हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। प्रेसवार्ता में बदमाशों ने बताया कि गार्ड की मौत के बारे में उन्होंने अखबार पढ़कर पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे बना बदमाशों का गैंग
वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित शहनाज ब्यूटी पार्लर संचालिका का ड्राइवर तेजेंद्र उर्फ तेजू निवासी लाल पार्क गंगानगर है। तेजेंद्र अक्सर ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ चेयरपर्सन के मकान पर जाता था। तेजेंद्र की परतापुर निवासी करनसिंह उर्फ ताऊ से दोस्ती थी। आरोपी करनसिंह की मुलाकात किरठल बागपत निवासी संजय से हुई। जिसके बाद संजय ने अपने रिश्तेदार शिवम, सचिन, विकास और उसके दोस्त शाहिद को शामिल किया। वारदात से एक सप्ताह पहले तेजेंद्र के साथ ब्यूटी पार्लर के पास मीटिंग हुई।

शिवम और विकास बिगड़ैल युवक
आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू का पिता अमित कुमार दिल्ली में दरोगा है, जबकि आरोपी विकास का पिता हरेंद्र सिंह बुलंदशहर में नायब तहसीलदार है। पुलिस के मुताबिक शिवम और विकास के अपने पिता की कमाई से अय्याशी के खर्चे पूरे नहीं होते थे। उसके चलते दोनों ने अपराध कर वारदात करने मोटी पैसा कमाने का विचार बना लिया। पुलिस ने शिवम और विकास के परिजनों को सूचना दी।

संजय ठगी करने में माहिर
संजय बड़ौत में कोचिंग सेंटर चलाता था। नौकरी लगवाने के नाम पर छात्रों से ठगी कर ली। बदनाम होने के बाद संजय रोहटा में कमरा पर रहने लगा। संजय ने रोहटा में भी कई छात्रों से ठगी की। हत्या की वारदात के बाद चार जून की रात आरोपी रोहटा में रुके। अगले दिन सभी आरोपी अपने-अपने घर चले गए।

फुटेज में थे अवतार, संजय और विकास
चेयरपर्सन शीला गुप्ता के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में जो संदिग्ध युवक थे, उनकी पहचान अवतार सिंह निवासी कंडैरा रमाला बागपत, संजय निवासी किरठल बागपत और विकास निवासी बुढ़ाना मोड़ शामली के रुप में हुई है। पुलिस ने अवतार और संजय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विकास अभी फरार है।

हॉस्पिटल कर्मचारियों को क्लीनचिट
सिविल लाइन पुलिस ने हॉस्पिटल के कर्मचारी नितिन, अनिल, कपिल, अमित, बबूल को पकड़कर पूछताछ की थी। जिनको पुलिस ने रविवार खुलासा करने के बाद क्लीन चिट देकर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मचारियों को शक के आधार पर लाया गया था। एसपी सिटी ने बताया कि इस वारदात में कर्मचारियों का कोई लेना-देना नहीं है। जिसके चलते उनको छोड़ दिया गया।

क्या चोरी नहीं खुलेगी
चेयरपर्सन शीला गुप्ता का कहना है कि एक साल पहले उनके मकान में 40 से 50 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। गार्ड की हत्या के बाद चोरी की बात शीला ने पुलिस को बताई थी। सवाल उठता है कि क्या पुलिस इस चोरी का खुलासा करेगी या नहीं। शीला ने इस चोरी का खुलासा भी करने की बात कही है।


अफवाह का दौर बंद
गार्ड की हत्या को लेकर सुशील मैटरनिटी हॉस्पिटल पर सवाल उठने लगे थे। लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चा उठने लगी थी। क्योंकि गार्ड के परिजनों ने तीन डॉक्टरों, चेयरपर्सन और हॉस्पिटल संचालक पर हत्या का केस दर्ज कराया था। रविवार को हत्या का खुलासा होने पर सच सबके सामने आ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed